रांची। पाकुड़ जिले के रविंद्र भवन, पाकुड़ में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन प्रशिक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा , लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहें।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।* उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।
पंकज मिश्रा ने कहा
वही केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने उपस्थित BLA-2 व कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।*
वही राजमहल सांसद विजय हांसदा जी ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारी ही पार्टी की असली ताकत है उन्हें क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपने योग्य मतदाताओं का सहयोग करते हुए उनके नाम को मतदाता सूची में जोड़वाना है। ताकि हमारे वोटर सुरक्षित रहे। वही लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व BLA-2 को सक्रिय रहकर हर बूथ में मैपिंग कराने में मतदाताओं को सहयोग करने का निर्देश दिया।
बताते चले कि रविंद्र भवन पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू को माला पहनाकर व आदिवासी परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली , जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीलाल हाँसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्दार्थ शंकर, छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव सुशील जेम्स हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, हिरणपुर प्रखंड के प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जिला सदस्य नारायण भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य अख्तर आलम, अब्दुल गनी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, संतोष भगत, तनवीर अली, सोनू आलम, रंजीत पंडित, संजय रजक, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, फुरकान शेख, हबीबुर्रहमान, नजरुल अंसारी, अबुल कलाम, महफूज आलम, रविनाथ टुडू, आलमगीर आलम, अशोक भगत, विश्वजीत दास, चरण मुर्मू, निरोज मड़ैया, मो० ईमरान, सबूर अंसारी, अन्ना मुर्मू, सोनम हांसदा, सहित हजारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व BLA-2 उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *