September 27, 2024

रांची। हरमू रोड के मारवाड़ी भवन के पीछे वाली गली में स्थित सूर्य भवन में द पाजेब नाम से एक नया ब्रांच खोला गया है। ब्रांच का संचालक सतीश शाहदेव हैं, जो झारखंड के जाने-माने झाॅलीवुड कलाकार और कोरियोग्राफर हैं। इस नये ब्रांच का उद्घाटन हिंदी फिल्मों की मशहूर कोरियोग्राफर, रांची की बेटी अलीशा सिंह ने फीता काटकर किया। अलीशा सिंह ने कहा कि वे रांची में पली बढ़ी है और यहीं सतीश शाहदेव से डांस सिखती थीं सतीश उनके डांस गुरु हैं , लंबे समय से संपर्क में हैं। इनके कहने पर कि वे एक नया ब्रांच स्थापित कर रहे हैं , इस ब्रांच का उद्घाटन करना है तो मैं आ गई, सबसे मिलकर खुशी हो रही है। उम्मीद करती हूं कि जो आज के बच्चे, युवा,युवतियां हैं वे यहां डांस, जुंबा, एरोबिक्स , योगा यहां आकर जरुर सीखे। वही सतीश शाहदेव ने कहा कि डांस, पेंटिंग, गिटार यहां पर सिखाया जाएगा । उत्तम, धीरेंद्र, दीपक , विजय सिंह भी प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावे अतिथि के रूप में कोरियोग्राफर इंद्रजीत सिंह सहित भास्कर ,जय श्री मिश्रा, बिट्टू शाहदेव, प्रियंका चौहान सिंह, परवेज कुरैशी सहित कई कलाकर, कोरियोग्राफर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *