September 27, 2024

रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए काम करने वाली आई 4 सी संस्था की पहली वर्षगांठ पर झारखंड के प्रतिबिंब ऐप की उपलब्धियों को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता व एप बनाने वाले गुंजन कुमार को दिल्ली बुलाया गया है।प्रतिबिंब ऐप के जरिए देशभर में साइबर अपराधियों को चिह्नित किया जाता है। झारखंड पुलिस के बनाए इस ऐप के जरिए देशभर में साइबर अपराध को लेकर सफलताएं मिली हैं। समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर झारखंड के डीजीपी का चयन किया गया है। मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को सम्मानित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *