September 27, 2024

रांची । जेएससीए स्टेडियम में 6 सितंबर से 12 सितंबर तक महिला क्रिकेट टी 20 टूर्नामेंट मैच खेला जायेगा। इस झारखंड घरेलू महिला टी 20 लीग के तीसरे संस्करण का 5 सितंबर को मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने ट्राॅफी का अनावरण कर इसकी विधिवत शुरुआत की । कल्पना सोरेन का स्वागत बूके देकर और शाॅल ओढ़ाकर किया गया। इसके बाद कल्पना सोरेन ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । पत्रकारों से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की आधी आबादी के नाम से महिलाओं को जाना जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। झारखंड की भी हमारी बेटियां किसी से काम नहीं है। जहां तक झारखंड में हॉकी और फुटबॉल के लिए जाना जाता है, लेकिन क्रिकेट में भी बेटियां अपनी प्रतिभा को उच्च स्तर पर निखार रही है। उम्मीद करते हैं कि इनका भविष्य उज्जवल हो और झारखंड ही नहीं बल्कि देश दुनिया में भी अपना और झारखंड का पहचान बना सके। क्योंकि झारखंड की जमीन के अंदर खनिज संपदा है, तो जमीन के ऊपर भी यहां पर कला और खिलाड़ियों की भी कमी नहीं है।

जमशेदपुर टाइटंस और रांची राॅयल्स:

पहला मैच 6 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से जमशेदपुर टाइटंस और रांची राॅयल्स के बीच खेला जायेगा।
मौके पर जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती पिंटू, संयुक्त सचिव पीएन सिंह , जय कुमार सदस्य जेएससीए, मंच संचालन प्रिया ओझा ने की । मौके पर डब्लूसीए के प्रतिनिधि , सब्बीर हुसैन सहित कई खिलाड़ी,कोच मौजूद थे ।

किसने क्या कहा:

उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि महिला खिलाडियों को भी प्रोत्साहित करना है। इसी सोच के साथ झारखंड की पांच टीमें हिस्सा लिया है। यह मुकाबला डब्लूसीए के साथ मिलकर बीसीसीआई की गाइडलाइन के मुताबिक ही खेला जायेगा। महिला खिलाड़ियों को कैश अवार्ड और गिफ़्ट भी दिये जायेंगे। संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में पांच टीमों को शामिल किया गया है। मुख्यरुप से रांची रॉयल्स, धनबाद ड्रैगन्स, जमशेदपुर टाइटंस,दुमका डायनामोज,बोकारो वारियर्स शामिल है। पांच टीमों में 16 खिलाड़ी शामिल हैं। सभी टीमें सीनियर, अंडर 23 और अंडर 19 के खिलाड़ियों को मिलाकर बनायी गयी हैं। इस दौरान कुल 13 मैच खेले जायेंगे। सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि पहला मैच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जायेगा। वहीं खेल प्रेमियों के लिए नि शुल्क प्रवेश रहेगी। जेएससीए टूर्नामेंट का उद्देश्य झारखंड में महिला क्रिकेटरों को बढ़ावा देना है।

ये होंगी कप्तान:

झारखंड महिला क्रिकेट से कप्तान की सूची में शामिल रश्मि गुड़िया,दुर्गा कुमारी मुर्मू, दिव्यानी प्रसाद, मोनिका मुर्मू, खुशबू कुमारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *