
लातेहार : छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पिकेट से पहले टर्निंग के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में चहल चुंगरु निवासी दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतकों की पहचान कन्हाई सिंह (45 वर्ष), पिता ठेभु सिंह और पृथिया सिंह (27 वर्ष), पिता चुरामन सिंह के रूप में हुई है। घायल महिला मनतोरवा देवी (40 वर्ष) बताई जा रही हैं।जानकारी के अनुसार कन्हाई सिंह अपने दामाद अनुज सिंह के घर केड़ के चुटी खाड़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौटने के दौरान केड़ पिकेट से पहले टर्निंग के पास वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। हादसे में कन्हाई सिंह और पृथिया सिंह की मौत हो गई, जबकि मनतोरवा देवी घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं छिपादोहर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चहल चुंगरु गांव में शोक का माहौल है।


