September 28, 2024

बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के बभनी खांड डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत शुक्रवार को हो गई। तीनों मृतक बच्चे जंगीपुर के उरांव टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में  मानदेव उरांव का पुत्र  सूरज उरांव (11 वर्ष), नंदू उरांव का पुत्र मनीष मिंज(13 वर्ष) और स्व उमेश उरांव का पुत्र चंद्रकांत कुमार(9वर्ष) का का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बच्चे घर से 11 बजे निकले थे। 2 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुए घर से 3 किलोमीटर दूर बभनी खांड डैम पहुंच गए। डैम के पश्चिम उत्तर दिशा में तीनो बच्चो का कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डैम में घुसकर खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद सूरज का शव पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी अन्य दो बच्चों की तलाश डैम में करने लगे। शाम को करीब साढे चार बजे अन्य दो बच्चों का शव भी डैम से निकाला गया। वहीं सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक, अंचलाधिकारी विकास सिंह सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों बच्चों को लेकर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल लाए। जहां तीनों मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीनो बच्चो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

*परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल* 

तीन बच्चों की मौत के बाद जंगीपुर का उरांव टोला शोक में डूब गया है। वही परिजनों के चीत्कार से वहां मौजूद हर आंखों में आंसू आ गया। बच्चों की मां बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही थी, जिसे आसपास की अन्य महिला  सांत्वना दे रही थी।मानदेव उरांव का पुत्र सूरज तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। भाई बहनों में सबसे छोटा सूरज था। मानदेब को पुत्र की चाहत था। जिस कारण तीन बेटियां हो गई। घटना के बाद मानदेव और उसकी पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी है। बार बार मां बेहोश हो रही थी। 

*पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा डैम पर हो गार्ड की प्रतिनियुक्ति*

घटना के बाद पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,  झामुमो अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को सांत्वना दिया। पूर्व विधायक ने कहा की घटना हृदय विदारक है। परिजनों को आपदा प्रबंधन से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा की इस डैम पर लगातार घटना घट रही है। डैम पर गार्ड की प्रतिनियुक्ति के लिए डीसी के साथ मुख्यमंत्री से मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *