September 28, 2024

रांची : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 अगस्त तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। 13 से 15 अगस्त तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। सबसे अधिक बारिश 86 मिलीमीटर गढ़वा के धुरकी में दर्ज की गयी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। इधर उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान में बारिश का रविवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में बारिश के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लिए भी औरेंज अलर्ट है. इन सभी जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *