September 28, 2024

भवनाथपुर: थाना क्षेत्र के बनसानी पंचायत के भुइयां भंवरिया टोला स्थित अकेलवा दामर जंगल में एक महिला का नर कंकाल मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। नर कंकाल का पहचान गांव के ही सीमित्री देवी 45 वर्ष पति सतेन्द्र भुइया के रूप में किया गया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पुत्री मिरा देवी के आवेदन के आलोक में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

रविवार को अकेलवा दामर जंगल में गांव के कुछ लड़के बकरी चराने गए थे। जहां दुर्गंध मिलने पर पास जाकर देखा कि एक नर कंकाल है. जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गया। महिला कंकाल की खबर मिलते ही मृतक महिला की गोतनी लालती देवी पति राजकुमार भुइया ने मृतक की पुत्री मिरा देवी को इसकी जानकारी दी।  जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो कंकाल को अपनी मां की  साड़ी से तथा वहीं पर पड़े चप्पल से पहचान की। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दलबदल के साथ घटनास्थल पहुंचे।  महिला कंकाल की पहचान अपनी मां के रूप में करते हुए मिरा देवी ने बताया कि बिते 5 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति आया था,जो पहले से भी हमारे घर में आया करता था। मेरी मां बिना कुछ बताए उसी व्यक्ति के साथ घर से गयी थी। शाम तक घर नहीं आने पर हमारी चाची लालती देवी ने फोन लगाया तो बंद मिला. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला।  सुत्रो के अनुसार सीमित्री देवी जिस व्यक्ति के साथ गयी थी उसी के साथ गांव में ही शराब पिया था। उसके बाद रविवार को अकेलवा दामर जंगल में महिला का कंकाल बरामद किया गया।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला का नृशंस तरीके से हत्या किया गया है। हत्यारे की पहचान जल्द कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *