September 27, 2024

रांची । बिहार के पुल गिरने का रिकाॅर्ड बनने के बाद अब झारखंड में भी इसकी शुरुआत हो गई। झारखंड में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी-नाले भी पूरी तरह उफान पर है। इस बीच शुक्रवार देर रात रांची के रातू रोड में मुरगू नदी पर बना डायवर्सन बह गया। वहीं आज सुबह बोकारो जिले में बोकारो नदी पर बना पुल भी बह गया। बहाव इतना तेज था कि एक ग्रामीण भी बह गया। बता दें कि यह पुल गेमिया प्रखंड में करोड़ों की लागत से बना था। यह पुल दो पंचायतों को जोड़ता था। जानकारी के अनुसार होसिर और सियारी पंचायत के लोगों के लिए यह पुल एक वरदान की तरह था। वहीं मुखिया ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए कहा कि गेमिया प्रखंड में लगातार 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बोकारो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी की तेज धार में पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया।

आवागमन रहा ठप

बोकारो जिले में गेमिया और पेटरवार पथ को जोड़ने वाले इस पुल के बह जाने से आवागम पूरी तरह से ठप है। पुल के बह जाने से हजारीबाग और पेटरवार के बीच आवागमन ठप हो गया। वहीं बोकारो, पेटरवार, गेमिया और हजारीबाग से एक भी बस रांची की ओर नहीं चली। इससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *