
रांची । अपराधी बेलगाम हो गये हैं, पुलिस का खौफ नहीं है। रविवार को भी यही देखने को मिला जब रांची के धुर्वा में अपराधियों ने निवर्तमान वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी। यह घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। हथियार भी छोड़ कर भाग गये। आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वेद प्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गई है। वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली लगने की बातें बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
