परवेज़ कुरैशी

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जन्मस्थली आने का कार्यक्रम था। लेकिन इस कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है अब प्रधानमंत्री 14 नवंबर को ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे। 14 नवंबर को रात्रि आठ बजे रांची एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए सीधे राजभवन जायेंगे। यहां राज्यपाल से भेंटवार्ता करेंगे और फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मिलेंगे।इसके दूसरे दिन 15 नवम्बर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की याद में बने जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। संभव है कि समाधिस्थल भी जायेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के समाधिस्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रांची एयरपोर्ट फिर धरती आबा के जन्मस्थली खूंटी जिला के उलियातू पहुंचेंगे । यहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और बिरसा मुंडा के वंशज से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। आदिवासी स्टाल का भी मुआयना करेंगे। साढ़े दस बजे उलियातू पहुंचेंगे। करीब साढ़े बारह बजे तक खुंटी में रहेंगे फिर रांची एयरपोर्ट और यहां से वापिस दिल्ली लौटेंगे। 2856 जवान तैनात रहेंगे:प्रधानमंत्री के इस दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और खूंटी, उलियातू सभी जगहों पर एसपीजी टीम की विशेष निगरानी रहेगी। मुख्य रूप से तीन कंपनी रैप के साथ 2856 जवान तैनात रहेगे। इनमें 100 इंस्पेक्टर, 552 एसआई और एएसआई, 400 सशस्त्र बल, 1727 लाठी बल और 77 महिला लाठी बल को तैनात किया गया है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भी आमलोग, भाजपा कार्यकर्ताओं, वीआइपी, वीवीआईपी, मीडिया सभी के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाए गये हैं। आईजी अभियान ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *