रांची। झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी 2023 के महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम, मोरहाबादी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया है। 27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक चलेगा। इस मैच की विधिवत उद्घाटन झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन , कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया । भारत ने थाईलैंड को 7-1से हराकर दबदबा बना लिया। वहीं जापान और मलेशिया का पहला मैच हुआ इस मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन, विकास आयुक्त झारखंड अरुण कुमार सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मलेशिया और जापान के बीच खेला गया। जापान ने मलेशिया को तीन शून्य से हराया वहीं कोरिया ने चाइना को एक शून्य से हराकर बढ़त बनाई। इस दौरान मरंग गोमके हॉकी स्टेडियम में करीब दस हजार से अधिक दर्शकों की भीड़ रही तो वहीं मोराहबादी ग्राउंड में एलसीडी स्क्रीन में भी मैच देखने के लिए दर्शकों के भीड़ रही । स्टेडियम के बाहर प्रवेश द्वार पर भी दर्शकों का हुजूम देखने को मिला। इस दौरान रांची शहर के चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।

भारत और थाईलैंड के बीच कड़ा मुकाबला:

भारत की तरफ से मुख्य रूप से जो खिलाड़ी शामिल रही उसमें सविता, बिच्छू देवी, निक्की प्रधान, उदिता ,इशिका, दीप ग्रेस एक्का, नेहा ,नवनीत कौर, निशा, सलीम टेटे, सोनिका, मोनिका ज्योति ,बलजीत कौर, लालरेम्सियानी, संगीता, दीपिका, वंदना कटारिया।

थाइलैंड की टीम:

किजपाकडी जेंजीरा,नाकपोलक्रुंग कन्यानाट, खोंगविचियन थेप्पावन, ईएनपा कुंजीरा,नउ कीव सुदरत, सानपौंग कोर्नकानोक,डुंगसुडा ओनुमा,अनुजाई, समंसो सुपांसा, सुम्फोथोंग एटिट्टाया, पासवाथ,पिरसेराम अनंगनाट यिमक्राजंग सिरया (जीके)। खबर लिखे जाने तक भारत एक गोल से थाईलैंड पर दबाव बनाए रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *