वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में अपना जलवा बिखेरने के लिए जापान की टीम रांची पहुंच गयी है। बिरसा की भूमि पर जापानी महिला टीम का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। झाऱखंड के कलाकारों ने जापानी टीम के आगमन पर ढोल नगाड़े बजाये और पारंपरिक नृत्य किया। ये नजारा उतना लुभावना था कि जापानी खिलाड़ी झरखंडी धुन पर थिरकने से खुद को नहीं रोक पाये। उन्होंने भी झारखंड के कलाकारों के साथ कदमताल किया। आपको बता दें कि झारखंड की भूमि पर 27 अक्टूबर से एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। इसी दिन से एशिया की छह शीर्ष टीमें झाऱखंड वीमेंस हॉकी चैंपियन 2023 में परचम लहराने के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। बता दें कि छह एशियाई टीमों में जापान की टीम सबसे पहले रांची पहुंची है। रांची के बिरसा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जापानी टीम के कोच हैं भारतीय 

गौरतलब है कि जापानी टीम के मुख्य कोच भारतीय हैं। ये पूछने पर अपने ही देश के खिलाफ खेलने को किस नजरिये से देखते हैं। उनका कहना था कि खेल में इस तरह की भावना नहीं होती। सभी को सभी राष्ट्रों का सम्मान करना चाहिये। कोई भी टीम खेल की स्पिरिट से ही खेलती है। लेकिन फिर भी वे चाहेंगे कि जापान की टीम इस टूर्नामेंट में परचम लहराये। इस दौरान जापानी टीम के स्वागत औऱ उसके तरीके से कोच अभिभूत दिखे।

सुरक्षा का रखा गया खास ध्यान 

रांची के बिरसा एयरपोर्ट से खिलाड़ियों के होटल पहुंचने तक उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया। खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद सिटी एसपी कर रहे थे। वहीं हटिया पुलिस उपाधीक्षक राजा मित्रा, डोरंडा पुलिस स्टेशन के थानेदार लक्ष्मीकांत और हवाईअड्डा थाना प्रभारी आनंद भी सुरक्षा उपायों में व्यस्त दिखे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *