रांची 

भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्वैच्छिक सेवा निवृत आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। डॉ उरांव आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज ईमानदार अफसर झारखंड में रहना नहीं चाहते हैं। वे राज्य छोड़कर प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले जा रहे हैं। वहीं राज्य के कई वरीय पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ईडी ने पर्याप्त प्रमाण एवम सबूतों के साथ सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हमारे पुरखों ने खून पसीना से सींचा है। यह राज्य पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की देन है लेकिन आज जिस प्रकार से वर्तमान राज्य सरकार ने इसे भ्रष्टाचार में डुबा दिया है उससे चिंता होती है।

मुख्य सचिव को पत्र लिखा है

उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों की जिम्मेवारी राज्य को सजाने और संवारने की थी वे आज लूट भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कहा कि इन बातों से दुखी होकर मैंने राज्य के सबसे बड़े पदाधिकारी मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। कहा कि ब्यूरोक्रेसी राज्य की स्टील फ्रेम होती है लेकिन आज उसमें ही जंग लग गयी है। कहा कि राज्य के कई ऐसे शीर्ष पदाधिकारियों के नाम अखबारों में आए भी हैं।

राज्य का बड़ा नुकसान हो रहा है

कहा कि इससे राज्य का बड़ा नुकसान हो रहा है। ईमानदार और विकास चाहने वाले अधिकारी हाशिए पर हैं। राज्य सरकार को अलग अलग विभागों में प्रभावी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करनी चाहिए  लेकिन ऐसा नहीं होते देख अच्छे पदाधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। कहा कि यह राज्य के लिए बेहतर नहीं है इसीलिए पत्र लिखकर आग्रह किया है। सही मेसेज नीचे तक नहीं जा रहा है। आज की प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *