मध्यप्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने कैफे जला दिया। बुजुर्ग का नाम विजय माठे है। उसकी उम्र 70 साल के आसपास है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसने भी पूछताछ ने यह बात स्वीकार की है कि उसने ही वहां आग लगाई थी। वजह पूछने पर उसने हैरान करने वाली बात कही। बुजुर्ग ने कहा कि लड़के-लड़कियां यहां सिगरेट पीते है। इसलिए मैंने वहां आग लगा दी। मामला इंदौर के लसुड़िया थाना की है। 

लड़कियां का सिगरेट पीना प्रसंद नहीं
पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि इस कैफे में लड़के-लड़कियां सिगरेट पीते थे। मुझे लड़कियों का सिगरेट पीना प्रसंद नहीं है। इसी चलते मैंने सोचा कि ना बांस रहेगा और ना बांसुरी बजेगी। यही सोचकर कैफे में आग लगा दी, ताकि यहां पर लड़कियां आकर सिगरेट ना पी सकें। 

CCTV से खुला राज
मामले को लेकर इंदौर के एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि कुछ दिन पहले कैफे में आग लगने की खबर हमें मिली थी।। CCTV के आधार पर एक 70 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद एक टीम का गठन कर बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि सिर्फ इसलिए आग लगाई थी कि कैफे पर लड़के-लड़कियां सिगरेट पीते थे। इसी बात से बुजुर्ग नाराज़ था। उसको गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *