राजधानी रांची के बरियातू में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइट करने वाले में एक युवक और एक युवती है। इनकी उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। मामला बरयातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी की है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस कमरे में दोनों ने आत्महत्या की है अंदर से बंद है। पुलिस उसे खोलने में लगी है।  आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। किसी बात को लेकर दोनों में बीती रात झड़प हुई होगी। जिसके बाद युवक ने गुस्से में लड़की की जान ले ली। इसके बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पिछले 4 महीने से बरयातू में रंजन सोरेन के घर किराए पर रह रहे थे

 जानकारी के अनुसार दोनों पिछले 4 महीने से बरयातू में रंजन सोरेन के घर किराए पर रह रहे थे। घटना को लेकर मकानमालिक ने बताया कि लड़का किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 10 बजे दफ्तर जाता था। लेकिन आज दोनों के नहीं दिखने पर मैं देखने गया तो खिड़की से दोनों का शव दिखने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *