राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें लड़की गुमला जिले की रहने वाली है। पीड़िता रांची में रहकर पढ़ाई करती है। रेप की घटना को रांची में अंजाम दिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले नाबालिग का अपहरण किया गया उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की मां ने गुमला एसपी को आवेदन देकर इस मामले में अनु महतो, दशरथ साहू, आनंद महतो और अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

वीडियो वायरल कर दिया गांव में 
लड़की की मां ने बताया है कि पहले पीड़िता की गांव के ही एक युवक ने हत्या की कोशिश की थी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया ता। वह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। उसी केस को उठाने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। केस वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रांची के नागाबाबा खटाल जाने के क्रम में छह लोगों के साथ मिलकर उसको किडनैप किया। इसके बाद लड़की को ओरमांझी ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं इसका वीडियो बनाकर फे वायरल करते हुए जान मारने की धमकी दी। घटना 15 सितंबर की है। बाद में आरोपी ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो पूरे गांव में वायरल कर दिया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *