रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन गुरुवार को सफल रहा। शुक्रवार को हावड़ा से रांची के बीच दोबारा स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन को रखरखाव के लिए हटिया यार्ड में रखा जाएगा। मालूम हो कि यह पहली ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेवारी रांची रेल मंडल को दी जायेगी. ट्रेन का नियमित परिचालन 24 सितंबर से होना है। रांची-हावड़ा के अलावा इसी दिन पूरी से राउरकेला के बीच भी वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा।  प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से दोनों ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि रांची-हावड़ा ट्रायल रन के लिए वंदे भारत ट्रेन का रैक बुधवार देर रात हावड़ा से रांची आया। गुरुवार को ट्रेन दोपहर 1.00 बजे हटिया स्टेशन से खुली, जो रात 8.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंची। यह रांची, मुरी, झालदा, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम, खड़गपुर स्टेशन होते हुए हावड़ा पहुंची। बता दें कि रांची से हावड़ा की दूरी 463 किमी है। यह ट्रेन 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 7.05 घंटे में दूरी तय करेगी। इस ट्रेन का नियमित ठहराव चार स्टेशनों पर होगा। इनमें मुरी, पुरुलिया, टाटानगर, खड़गपुर शामिल है। बुधवार को छोड़ वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा सप्ताह में छह दिन चलेगी।

क्या है टाइम टेबल 
समय सारणी की बात करें तो ट्रेन रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी। इसका मुरी स्टेशन पर आगमन सुबह 6.15 बजे और प्रस्थान सुबह 6.17 बजे होगा। पुरुलिया स्टेशन में आगमन सुबह 7.15 बजे और प्रस्थान सुबह 7.17 बजे होगा। टाटानगर स्टेशन में आगमन सुबह 8.40 व प्रस्थान सुबह 8.45 बजे होगा.।खड़गपुर स्टेशन में आगमन सुबह 10.30 बजे व प्रस्थान 10.32 बजे होगा, हावड़ा में आगमन दोपहर 12.20 बजे होगा। वहीं हावड़ा से रांची ट्रेन दोपहर 3.45 बजे खुलेगी. यह खड़गपुर स्टेशन पर शाम 5.18 बजे व प्रस्थान शाम 5.20 बजे, टाटानगर पर आगमन शाम 7.05 बजे व प्रस्थान शाम 7.10 बजे होगा, पुरुलिया में आगमन शाम 7.38 बजे व प्रस्थान शाम 7.40 बजे होगा. मुरी में आगमन रात 9.38 बजे व प्रस्थान 9.40 बजे होगा. रांची स्टेशन पर आगमन रात 10.50 बजे होगा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *