![](https://prabhatmantra.com/wp-content/uploads/2023/09/Screenshot_20230218_133447_Googl.jpg)
जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी में 22 वर्षीय एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान ज्योति सिंह पति रिकेश सिंह के रूप में हुई है। महिला की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका बिहार के गया जिले में है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया।
बताया जाता है कि ज्योति सिंह ने गुरुवार की सुबह में कीटनाशक खा ली थी। बाथरूम में उसे छटपटाते हुए देखा गया। गिरे अवस्था में ज्योति सिंह को उठाकर मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। हालांकि इसके बाद परिजन ज्योति के शव को लेकर एमआरएमसीएच में पहुंचे और संतुष्टि के लिए जांच कराई। इस क्रम में उसे डाक्टरों ने मृत पाया। महिला ससुराल में सास ससुर के साथ रहती थी। पति बाहर रहता है।