इसी माह 24 सितंबर से, रांची और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जायेगा। रेल मंत्रालय ने इस बाबत दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को संकेत दिया है। बहरहाल रांची रेलमंडल में ट्रेन परिचालन के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। बता दें कि रांची रेलमंडल में यह पहला वंदे भारत ट्रेन होगा। इसकी देखरेख की जिम्मेवारी रांची रेलमंडल पर होगी। संभावना ये भी है कि रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची स्टेशन से हरी झंडी दिखायी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखायेंगे। बता दें कि रांची सांसद संजय सेठ ने इस बाबत मंगलवार को रेल मंत्री से मुलाकात की है। मंत्री ने सांसद को भरोसा दिलाया कि जल्द ही रांची को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। मंत्री ने सांसद को ये भी कहा कि रेल मंत्री रांची रेलमंडल और झारखंड की दूसरी रेल परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए रांची आने वाले हैं।  

क्या होगा वंदे भारत का रूट 
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के लिए दो रूटों पर विचार हो रहा है। इसमें यात्रियों की संख्या और इससे रेलवे को मिलने वाले राजस्व पर ध्यान दिया जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि पहले रूट के रूप में रांची-मूरी झालदा-पुरूलिया-टाटानगर-घाटशिला झाड़ग्राम और खड़गपुर होकर वंदे भारत को चलाया जायेगा। दूसरा रूट रांची-मूरी-बोकारो और धनबाद हो सकता है। समय को लेकर कहा जा रहा है कि ट्रेन रांची से सुबह 5:20 बजे खुलेगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचे जायेगी। हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। समय की अधिकारिक सूचना नहीं जारी की गयी है। इस बाबत जसमीत सिंह बिंद्रा, डीआरएम, रांची रेलमंडल ने बताया कि ट्रेन परिचालन के लिए फिलहाल तिथि तय नहीं की गयी है। लेकिन इतना तय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन निश्चित रूप से शुरू होगा और जल्द होगा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *