पलामू। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शनिवार को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। एक एक वार्ड को खंगाला गया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में जेल के अंदर से किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। छापेमारी का नेतृत्व विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार कर रहे थे। उनके साथ 6 मजिस्ट्रेट, 70-80 जवान के अलावा महिला सुरक्षाकर्मियों की टीम अलग से लगाई गयी थी।

विश्रामपुर एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सेंट्रल जेल में तीन घंटे तक छापेमारी की गई। एक-एक बैरक की जांच की गई लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिले। महिला वार्ड की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों को अलग से लगाया गया था। उन्होंने बताया कि यह रूटीन जांच थी।

उल्लेखनीय है कि मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में 1100 के आसपास कैदी-बंदी बंद हैं। इसमें कई बड़े अपराधी, उग्रवादी एवं नक्सली शामिल हैं। हालांकि, सेंट्रल जेल का स्ट्रेंथ 750 के आसपास है। गत दो सितंबर को भी सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी थी। उस समय भी किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *