प्रभात मंत्र वेब डेस्क। अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति में हुए 1.5 करोड़ रुपयों के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोडरमा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला कल्याण विभाग के कर्मियों द्वारा ही पैसों का भारी गबन किया जा रहा था। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में एक सेवानिवृत्त लिपिक मो. मोबीन व एक कंप्यूटर ऑपरेटर मो. हैदर शामिल है। इस बात की जानकारी खुद कोडरमा पुलिस के ऑफिसियल ट्विटर हैन्डल से दी गई है। ज्ञात हो कि खुद जिला कल्याण पदअधिकारी ने इस बाबत थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। आवेदन में इन दोनों के साथ क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा समेत अन्य 10 विद्यालयों के प्राचार्य को आरोपि बनाया गया था। बताते चलें कि 2017 से 2020 तक 10 विद्यालयों के 1433 फर्जी छात्रों के नाम पर राशि का गबन किया गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *