धनबाद । भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का करीबी गुर्गा शैफी उर्फ मेजर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद उसे भारत लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की जा रही है. धनबाद पुलिस ने शैफी उर्फ उर्फ मेजर को पकड़ा है. शैफी प्रिंस खान के कहने पर लोगों को धमकी भरा आडियो और वीडियो भेजता था. ये धनबाद पुलिस की बहुत बड़ी उबलब्धि मानी जा रही है. लगातार पुलिस कार्रवाई से पहले ही कमजोर पड़ चुके प्रिंस खान गिरोह के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही प्रिंस खान भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *