कपड़ा धोने गई थीं तीनों,एक को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा

चतरा : सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा घटी है।जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटी गीता कुमारी 8 वर्ष और मालती कुमारी 6 वर्ष के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाल सके। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद भी नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश काफी है। इधर गांव में इस तरह की एक हीं परिवार के तीन सदस्य की मौत से गांव में मातम पसर गया है।लोगों की चीख और चीत्कार से आंखों में आसूं बरबस रुक नहीं पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *