देवघर । बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे. उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि एवं बेहतर भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था. आम श्रद्धालुओं को कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना से रोक दिया गया गया. वीआईपी गेट से सीधे गर्भगृह तक पहुंचने के दौरान भी आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का देवघर के एसडीएम रवि कुमार ने मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया. उन्होंने शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया और पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली. पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बिहार समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. बाबा के आशीर्वाद और हमारे सामूहिक प्रयासों से बिहार विकास की और तेज रफ्तार पकड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *