मेदिनीनगर : छतरपुर थाना क्षेत्र के खेन्द्रा पंचायत स्थित पिंडराही गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे गाड़ी पलट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पिंडराही गांव निवासी राजकुमार सिंह के बेटे विकास का जन्मदिन मनाया जा रहा था। केक काटने के बाद लोग डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान डीजे चालक गाड़ी को बैक कर रहा था, तभी अचानक वाहन पलट गया। इस हादसे में बाबूलाल सिंह, पवन सिंह, ददन सिंह तथा डीजे मालिक राम जन्म सिंह का 10 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *