मेदिनीनगर : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बमबारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की खबरों के बीच ईंधन संकट की अफवाह फैलने से मेदिनीनगर शहर में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। खाड़ी देशों से भारत में आने वाली पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को लेकर लोग अपने-अपने वाहनों में ज्यादा से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं के माध्यम से यह अफवाह फैल गई है कि एक-दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है तथा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत हो सकती है। इसी आशंका के चलते लोग जल्दबाजी में पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर अपने वाहनों में ईंधन फुल करवा रहे हैं।पलामू जिले के भी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई लोग वाहनों के अलावा गैलन व अन्य डिब्बों में भी पेट्रोल भरकर ले जाते दिखाई दिए।हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस फैली खबर को निराधर बताया है।कहा कि भारत मे ईंधन पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क समान्य रूप से कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *