हरिहरगंज। पीपरा थाना क्षेत्र के डुबटिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने हरिहरगंज आ रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपरा थाना क्षेत्र के बभंडी पंचायत अंतर्गत यडुडीह निवासी प्रिंस कुमार (24), बादल कुमार (20) तथा विक्की कुमार (18) एक ही बाइक पर सवार होकर हरिहरगंज इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार बाइक चला रहे प्रिंस कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।अन्य दो युवक भी घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पीपरा थाना के एसआइ नकुल शर्मा मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *