रांची। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए गृहभेदन के काण्डों के उदमेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार एस०आई०टी का गठन किया गया था। एस०आई०टी० के द्वारा पूर्व में आरोप पत्रित एवं संदिग्ध अपराधकर्मियों के सत्यापन, तकनीकी सहायता एवं आसूचना के आधार पर 14.02.2026 को गृहभेदन/चोरी के तीन काण्डों (नामकुम थाना कांड संख्या 288/25, 20/26, एवं 31/26) के उद्भेदन किया गया। उद्‌भेदन के क्रम में अबतक इस गिरोह के 1. फिरदोस अली, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व० सरवर अली, पता मौलाना आजाद कॉलोनी गली नं0-05, थाना नामकुम, जिला राँची, 2. दिलीप सोनी, उम्र 37 वर्ष, पिता स्व० सीताराम सोनी, पता एच०बी० रोड लोहरा कोंचा, थाना लालपुर, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया है। इन घटनाओं में चोरी के संगठित गिरोह की संलिप्तता पायी गई है, जो मुहल्ले में घूम-घूमकर बंद पड़े घरों की रेकी करते है तथा अवसर पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते है, जिसमें मुख्यतः ज्वेलरी एवं नकद की चोरी की जाती है। इस गिरोह के द्वारा दिन की अवधि में भी घरों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरोह के अपराधकर्मी द्वारा चोरी किये गये ज्वेलरी को दिलीप सोनी के कांटाटोली स्थित मों ज्वेलर्स नामक दूकान में सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था तथा ज्वेलरी प्राप्त होते हीं दिलीप सोनी द्वारा ज्वेलरी को गला दिया जाता था और उसका प्रयोग उसके द्वारा नये ज्वेलरी बनाने में किया जाता था। गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास रहा है तथा पूर्व में ज्वेलरी चोरी करने एवं उसे खपाने के आरोप में ही जेल जा चुके है। गिरफ्तारी :
फिरदोस अली, मौलाना आजाद कॉलोनी गली नं0-05, थाना नामकुम, जिला राँची, दिलीप सोनी, उम्र 37 वर्ष, एच०बी० रोड लोहरा कोंचा, थाना लालपुर, जिला राँची।

बरामदगी : गलाया हुआ सोना पत्तर 02 पीस, क्वॉईल 01 पीस, टुटा फुटा स्क्रैप, जिसका वजन करीब 15. 40 ग्राम,10 पीस बड़ा और 04 पीस छोटा अंगूठी (वजन करीब 18 ग्राम, एक मंगलसूत्र का लौकेट, नथिया 07 पीस, दोलना 01 पीस, जिसका वजन करीब 23.10 ग्राम, छोटा बड़ा भगवान एवं अन्य डिजाईन का लौकेट 13 पीस, जिसका वजन करीब 08.5 ग्राम,छोटा कान का बाली 24 पीस, जिसका वजन 09.3 ग्राम, 11 जोड़ा टॉप्स आभूषण कुल 22 पीस, जिसका वजन करीब 13.5 ग्राम, चाँदी जैसा आभूषण (पायल, अंगूठी, नग लगा हुआ), जिसका वजन करीब 33.5 ग्राम,एक रजिस्टर, जिसपर Aryan Chabak लिखा हुआ जिसमें अभियुक्त का मोबाईल नंबर लिखा हुआ एवं अन्य मोबाईल नंबर लिखा हुआ,oppo कम्पनी का मोबाईल छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बलः अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-१, राँची, मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, नामकुम थाना राँची पु०अ०नि० शशि रंजन, नामकुम थाना, राँची,पु०अ०नि० गौतम कुमार, नामकुम थाना, राँची,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *