
बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज के निर्देश पर बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत पंचयत केड में एक जांच टीम गठित कर तीन आम बागवानी की जांच की गई। जांच टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता प्रभाकर मणि कर रहे थे। जांच के दौरान लाभुक संकुंती देवी पति बिगन सिंह, दिलीप और कुंती देवी पति मुनेश्वर सिंह के आम बगवानी स्थल की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि तीनो लाभुक आम बागवानी के प्रति समर्पित हैं लाभूक द्वारा आम बागवानी को प्लास्टिक जाली से जानवर से बचाव के लिए घेराबंदी की है। वही आम का पौधा में कोड़ा लगाकर थाल बनाकर उर्वरक और पानी समय समय पर दिया जा रहा है। वही सहायक अभियंता प्रभाकर मणि ने लाभुकों से कहा कि सरकार का मुख्य उदेश्य है कि क्षेत्र के गरीब ग्रामीण आम बागवानी से आत्म निर्भर बने ताकि क्षेत्र के गरीब ग्रामीणों को खुशहाल जीवनयापन हो। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों आम बागवानी लाभुक अपनी जीविकोपार्जन के मेहनत कर रहे हैं। मनरेगा से कूप की मांग पर बीपीओ दिलशाद आलम ने आश्वासन दिया कि आम बागवानी के पटवन समेत कृषि कार्य हेतु कूप दी जाएगी। जांच के दौरान केड मुखिया प्रतिनिधि लालमन उरांव, कनीय अभियंता शनि मल्होत्रा,रोजगार सेवक ओरंगजेब खान, चंदन यादव, अनिल यादव, नरेश यादव,विकास यादव मौजूद थे।


