
लातेहार : संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार करमा जिम्पा भूटिया आज लातेहार प्रखंड अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), नेगाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक, आवासीय एवं भौतिक संरचना संबंधी व्यवस्थाओं के साथ विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान संयुक्त सचिव द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन के तरीके एवं बच्चों को मिल रही मूलभूत सुविधों के अलावा प्रयोगशालाओं, छात्रावास, भोजनालय, खेल मैदान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने छात्र छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता, सुरक्षा एवं आधारभूत संरचनाओं के सतत रखरखाव हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण संसाधनों के उपयोग पर बल दिया।इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


