हैदरनगर,पलामू: हैदरनगर मुख्य बाजार स्थित न्यू प्रगति ज्वेलर्स एवं बर्तन स्टोर में बीती रात अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देर रात लगी आग की सूचना सुबह करीब छह बजे दुकान मालिक को मिली। तब तक दुकान धू-धू कर जलती रही।
सुबह दुकान खोले जाने पर आग अचानक तेज लपटों के साथ एक आग के गोले की तरह फैलने लगी, लेकिन मौके पर उपस्थित लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में दुकान का काफी सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार के अनुसार इस घटना में लगभग तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। पुलिस और प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *