मेदिनीनगर : पलामू जिले के पाटन प्रखंड में झारखंड राज्य सेवा प्रदान गारंटी अधिनियम 2011 के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के अवसर पर किशुनपुर, जंघासी तथा सीरमा पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए और कई सेवाएँ स्थल पर ही प्रदान की गईं।किशुनपुर पंचायत में प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा तथा मुखिया सुमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान मुखिया सुमन गुप्ता ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। शिविर में जरूरतमंद लाभुकों को जॉब कार्ड का वितरण, पेंशन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई तथा गोद-भराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।जंघासी पंचायत में मुखिया पिंकी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह उर्फ मुकेश सिंह, प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर शिवम जायसवाल, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से मुखिया पिंकी देवी ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।शिविर में कई लोगों की जन समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा योग्य लाभुकों को रोजगार कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान की प्रति पर संकल्प लिया।शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़े पैमाने पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *