
चैनपुर(पलामू): सुदामा ठाकुर हत्याकांड मामले में चैनपुर पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर सब्बू खान उर्फ अफसर खान एवं छोटू उर्फ मुशाहिद उर्फ छोटे को रिमांड पर लेकर पूछताछ करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है आरोपियों ने पुलिस के समक्ष बताया कि पुराने रंजिश एवं पैसे की लेनदेन में उसकी हत्या की है उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की रात पीने खाने के लिए एवं पहले से चल रहे विवाद का सुल्ह समझौता करने के लिए उसे उक्त जगह बुलाकर सुलह समझौता कर रहे थे पर बात नहीं बनने के बाद हम पांच छह लोगों ने धारदार हत्या से वार करते हुए एवं गाड़ी के तार से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसे नन्हे अंसारी के अर्ध निर्मित मकान के सेफ्टी टंकी में उसकी शव फेंक कर फरार हो गया।चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि उससे घटना के संबंध में और पूछताछ की जा रही है इसके बाद उसे वापस भेजा जाएगा।


