बारियातू: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशानुसार बारियातू पुलिस ने‌ अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी के नेतृत्व मे प्रखंड क्षेत्र के फूलसु पंचायत अंतर्गत लाटू ग्राम में पोस्ता के अवैध खेती के रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने‌ लाटू चौक में पोस्ता की खेती के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक मंडली – के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के – माध्यम से ग्रामीणों को पोस्ता की खेती से होने वाले दुष्प्रभाव – की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने ग्रामीणों को पोस्ता की खेती,और इससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया. उन.उन्होने बताया कि पोस्ता की खरीद बिक्री, इसमें संलिप्त व्यक्ति को मदद करना भी अपराध है. एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने पर कई वर्षों तक जेल में भी रहना पड़ सकता है। पोस्ता की अवैध खेती करने या करवाने वाले या खरीद बिक्री करने वाले तस्करो के बारे में कोई सुचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सुचित करे.उन्होंने आगे कहा कि आपका नाम गुप्त रखते हुए दोषी व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। इस अभियान मे पु.अ.नी अनूप कुमार, थाना एएसआई सुनील कुमार के सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *