मंईया सम्मान योजना व अबुआ आवास के पोर्टल में तकनीकी बाधा से लोग रहे परेशान

बारियातू। प्रखंड क्षेत्र के फुलसु पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया. । कार्यक्रम का शुभारंभ,स्थानीय मुखिया तेतरी देवी ,प्रखंड उप प्रमुख निशा शाहदेव, अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी, बीडीओ अमित कुमार पासवान,जिप सदस्य रमेश राम ,झामुमो प्र.अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू, विधायक प्रतिनिधि सोनु प्रजापति द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रजल्लित करके किया गया।इसके पश्चात बीडीओ व सीओ ने सभी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी दहलीज पर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होने ग्रामीणों से सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य,मनरेगा, बाल विकाश, शिक्षा,जाति, आवासीय,आय,पेंशन, आवास, सामाजिक कल्याण, खाद्य आपूर्ति, कृषि, पेयजल और विद्युत विभाग सहित कई योजनाओं के स्टाल लगाए गए व संबन्धित अधिकारी मौजूद रहे ,उपस्थित ग्रामीणों ने अपने आवश्यकता अनुरुप आवेदन दिए. कई लाभो व परिसंपतियों का भी वितरण किया गया। इस दौरान मंईया सम्मान योजना व अबुआ आवास के पोर्टल में तकनीकि बाधा से आमजन परेशान दिखे. झारखंड सरकार द्वारा संचालित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आम जनता को उनकी दहलीज पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि मइया सम्मान योजना एवं अबुआ वास योजना के पोर्टलों में लगातार तकनीकी बाधाएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिसके कारण सामान्य नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, वृद्धजनों और गरीब परिवारों को इन योजनाओं के आवेदन में अत्यधिक कठिनाई हो रही है .इस अवसर पर लाल आशीष नाथ शाहदेव ने कहा कि सरकार की नीतियाँ जनता के कल्याण के लिए बनी हैं, इसलिए तकनीकी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों से आग्रह किया कि पोर्टल की समस्याओं के समाधान हेतु तात्कालिक कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र लाभुक बिना किसी अवरोध के योजनाओं का लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *