हैदरनगर,पलामू: हुसैनाबाद थाना के पथरा गांव निवासी किसान राम प्रवेश राम का खलिहान में रखा गया धान का बोझा जलकर खाक हो गया। भुक्तभोगी ने तीन लोगों के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि खेत से कटाई कर धान का बोझा खलिहान में रखा हुआ था। शनिवार की रात आग लगने से आसपास जगे। आवेदन में कहा गया है कि धान के बोझा में आग लगाने की घटना को पवन कुमार पासवान,तेतरी देवी व ऋतु कुमारी सभी ग्राम पथरा, थाना हुसैनाबाद के द्वारा लगाया गया है। इन्होंने पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया है। राम प्रवेश पासवान ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। आवेदन की प्रति अंचल पदाधिकारी हुसैनाबाद को भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *