हैदरनगर,पलामू: हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय सह हैदरनगर पूर्वी पंचायत के चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर की जीर्णोद्धार और दुर्गा मंदिर निर्माण कराने को लेकर वयोवृद्ध विद्वान पं. कुंडल तिवारी की अध्यक्षता ने बैठक की गई। जिसमें सुसज्जित दुर्गा मंदिर निर्माण उपरांत स्थाई मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही इससे सटे ही पूर्व से स्थापित हनुमान मंदिर को जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक स्थाई समिति का गठन किया गया। जिसके संरक्षक पं. कुंडल तिवारी को ही बनाए गया है। जबकि इस समिति में जयनंदन पांडेय अध्यक्ष, सुरेन्द्र प्रसाद सचिव, उमाशंकर गुप्ता उप सचिव, नंदलाल प्रसाद कोषाध्यक्ष और जितेन्द्र अग्रवाल को उप कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *