
चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में शुक्रवार को सुदामा ठाकुर की हत्या मामले में 6 लोगों के विरुद्ध चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर मृतक के छोटे भाई आलोक ठाकुर के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर किया गया है। जिसमें नामजद छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वादी आलोक ठाकुर ने उक्त लोगों पर आरोप लगाया है कि इन लोगों के द्वारा मेरे भाई को दुकान से उठाकर शुक्रवार को गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया गया है।मामले को लेकर थानाप्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि हत्या मामले में मृत युवक का भाई आवेदन दिया है, हत्या के मामले में छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, अभी नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


