
बारियातू : बारियातु पुलिस ने मांडु ( कुजू) थाना काण्ड संख्या 125/24 के तीन फरार अभियुक्तो के घर माननीय न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मांडु (कुजु )थाना काण्ड संख्या 125/24, दिनांक 04/06/24 धारा 15( सी) /22( सी)/25/27(ए)/29एन डी पी एस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त 1.मो.जाहीद उर्फ गुड्डू खान 2.दाउद आलम दोनो पिता सुलेमान मिंयां ग्राम शिबला, 3.संतोष गंझु पिता जोभी गंझु ग्राम गुरूवे तीनो थाना बारियातु जिला लातेहार के विरुद्ध बारियातू पुलिस के एएसआई मिथलेश सिंह व मांडु थाना के एसआई रोशन कुमार सहित पुलिस बल के जवान ने अभियुक्तों के गांव जाकर आसपास के लोगों को जानकारी देते हुए अभियुक्तों के घर मे माननीय न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार को विधिवत तमिल करते हुए परिजनों को अविलंब माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करवाने का निर्देश दिया।


