
लातेहार: जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत नावागढ़ पंचायत में सरकार-आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया। इस पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और अनेक लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।शिविर में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी पेंशन योजनाएँ, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि एवं सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा जेएसएलपीएस सहित कई विभागों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी स्टॉलों के माध्यम से संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनका ऑन द स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया। कई आवेदनों का उसी समय निपटारा भी किया गया, जिससे आमजन को राहत मिली।कार्यक्रम को सफल बनाने में नावागढ़ पंचायत के मुखिया प्रवेश उराँव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे पूरे समय सक्रिय रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में जुटे रहे और लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करते रहे। शिविर में आए ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शासन की योजनाएँ सीधे जनता तक पहुँचती हैं।


