
रांची। द रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड 2025 के तहत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और 51000/रुपए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास शामिल हैं। इनके अलावा बेस्ट रिपोर्टिंग (प्रिंट) के लिए वरिष्ठ पत्रकार शकील अख्तर, बेस्ट रिपोर्टिंग (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए राजकुमार सिंह, बेस्ट फोटोग्राफी (प्रिंट) के लिए वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट माणिक बोस और बेस्ट वीडियो जर्नलिस्ट (इलेक्ट्रॉनिक)के लिए वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट राकेश तिवारी को 25000 25000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत हरि नरायण सिंह उत्कृष्ट सम्मान से गौरी रानी को सम्मानित किया गया, इसके लिए सम्मानित राशि 11000 दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त, बैजनाथ मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुरस्कार समिति की जूरी ने विजेताओं के वरिष्ठ पत्रकार सह पूर्व सूचना आयुक्त बैजनाथ मिश्र, रिटायर्ड आईएएस रणेंद्र, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो अजीत सिन्हा, द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी नित्यानंद शुक्ला शामिल थे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मीडिया में एआई का उपयोग विषय पर परिचर्चा की गई। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह बादल की पुस्तक आर्ट ऑफ इंटरव्यू और वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र कुमार की पुस्तक नीले आकाश का सच का लोकार्पण किया गया, मंच सचालन अरविंद प्रताप ने किया। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरी, सचिव अमरकांत, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, संयुक्त सचिव रतनलाल , कार्यकारिणी सदस्यों में आलोक, चंदन भट्टाचार्य ,सौरभ शुक्ला, संजय सुमन एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप श्रीवास्तव नीलू, विजय पाठक, विनय पांडेय आदि उपस्थित थे।


