
रांची । वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रांची पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एक बार फिर फेरबदल करते हुए आधा दर्जन थानेदारों का तबादला कर दिया है। नये आदेश के मुताबिक कई अहम पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सुखदेव नगर के नये थानेदार बनाये गये, यहां के थानेदार के.के. साहू को डायल 112 के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुशील कुमार ट्रैफिक थाना प्रभारी, चुटिया बनाये गये। जय प्रकाश राणा को मांडर अंचल सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में जिम्मेदारी दी गई। असित कुमार मोदी सदर पश्चिमी अंचल प्रभारी बनाये गए। नवीन कुमार को सिल्ली थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, दिनेश कुमार को हाईकोर्ट सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया गया है।


