रांची । लोअर बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाला रोड से एक युवक को एक दुकान में चोरी करते हुए पकड़ा। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम सैफ बताया, वह पहले भी चेन छिनताई के आरोप में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि चेन छिनताई और चोरी की घटनाओं के रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है , पुलिस को सूचना मिली थी कि सैफ नाम का एक लड़का है जो दुकान के आसपास मंडरा रहा है सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तब तक देखा गया कि वह दुकान पर चोरी कर रहा था, उसके पास से कुछ पैसे सामग्री भी बरामद की गई है पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *