
साहिबगंज। शहर के चौक बाजार स्थित डाकिया नाथ मंदिर ठाकुरबाड़ी से शनिवार सुबह कार्तिक मास के देवउठनी एकादशी पर बाबा खाटू वाले श्याम का मारवाड़ी समाज की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा नगर भ्रमण करते हुए चौक बाजार, महात्मा गांधी रोड, भगवा कुआं रोड होते हुए राजस्थान हाई स्कूल होते हुए सत्यनारायण भगवान मंदिर महाजन पट्टी होते हुए भारतीय कॉलोनी के पुरुषोत्तम गली स्थित खाटू वाले श्याम बाबा की मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। निशान यात्रा में गाजियाबाद के ढोल नगाड़े के साथ राजस्थानी वेशभूषा में मारवाड़ी महिला शामिल थी। कार्यक्रम का नेतृत्व खाटू वाले श्याम बाबा मंदिर के पुरोहित सोनू पांडे ने किया। वहीं खाटू श्याम बाबा के मंदिर में शाम छह बजे से भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में शामिल बबीता कुमारी, सुरेखा कुमारी, अनीता सुरेखा, सीमा शर्मा, श्वेता चौधरी, बबीता केजरीवाल, कंचन भगत, गणेश, आर्यन, रवि कुमार, लड्डू, शंकर खंडेलवाल आदि मौजूद थे।


