
साहिबगंज । मंडल कारा के नये काराधीक्षक बनाए गए परमेश्वर भगत
साहिबगंज। मंडल कारा साहिबगंज के कारा अधीक्षक सह पाकुड़ मंडल कारा के प्रभारी अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन का स्थानांतरण लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग कर दिया गया है। वहीं विभाग में पदसथापन के लिए प्रतीक्षारत परमेश्वर भगत को साहिबगंज मंडल का कारा का नया कारा अधीक्षक बनाया गया है। उन्हें पाकुड जिले के मंडल कारा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार ने राज्य के जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच काराधीक्षक यानी जेल सुपरिटेंडेंट को इधर से उधर किया है। संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। वहीं विभाग ने आदेश में कहा है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर नए काराधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और जिनका नया पदस्थापन नहीं हुआ है, वे गृह विभाग, रांची में तुरंत योगदान दें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


