लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। चंदवा थाना क्षेत्र के रक्सी पंचायत अन्तर्गत जमीरा गांव के रहने वाले दो नाबालिग बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान सुशांत प्रजापति (5 वर्ष) और छोटी कुमारी (8 वर्ष) पिता धर्मपाल प्रजापति और माता जितनी देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे मकई तोड़ने के नाम पर घर से निकले हुए थे और पास में ही स्थित बेंगाबांध डायफार्म नामक तालाब में दोनों ही बच्चे डूब गए।जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में दोनों को चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इधर इस घटना के बाद जमीरा गांव में सन्नाटा छा गया है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *