लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के रिचुगुटा गांव में एक कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पेशरार गांव निवासी 18 वर्षीय कुलदीप प्रजापति के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कुलदीप प्रजापति अपने चार दोस्तों के साथ घर के पास स्थित एक कुएं में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत कुएं में झागर (रस्सी व अन्य साधन) की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद कुलदीप को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *