
परवेज़ कुरैशी
रांची । अंजुमन इस्लामिया रांची का चुनाव 2025 की जिम्मेदारी मुफ्ती अनवर कासमी को दी गई है। उन्हें चुनाव संयोजक नियुक्त किया गया है । चुनाव संयोजक मुफ्ती अनवर कासमी ने अंजुमन इस्लामिया बायोलॉजी के अनुसार फिर से रांची और आसपास के लोगों से नये सिरे से मतदाता सूची में नाम दाखिल करने के लिए आवेदन मांगे थे, इसके लिए 30 अक्टूबर 2025 तक अंतिम समय दिया गया था। 30 अक्टूबर गुरुवार शाम 4:00 बजे तक आवेदन जमा करने का समय था, लेकिन कार्यालय में देर शाम तक भीड़ लगी हुई थी , करीब मगरिब के समय चुनाव संयोजक से फोन पर बातचीत की गई कि वे चुनाव से संबंधित जो आवेदन का समय 30 अक्टूबर तय किए थे, यथावत रहेगा या फिर लोगों की मांग पर समय की तिथि और आगे बढ़ाई जाएगी । इस पर चुनाव संयोजक मुफ्ती अनवर कासमी ने कहा कि 4:00 बजे शाम तक समय था लेकिन आवेदन जमा करने वाले की भीड़ थी, यह प्रक्रिया चल रही है , अभी कितने देर और लगेंगे यह बताना उचित नहीं है, जैसे आवेदन जमा कर लिया जाएगा , इसके बाद हमलोग आपस में विचार विमर्श करेंगे, सहमति बनने पर निर्णय लिया जाएगा की 30 अक्टूबर तक ही अंतिम समय रहेगा या फिर कुछ समय और दिया जाएगा , अभी फिलहाल इस पर कोई तय नहीं हुआ है, लेकिन इतना है कि देर रात तक पत्रकारों को इसकी जानकारी जरूर दे दी जाएगी। बता दे खबर लिखे जाने तक 6:30 बजे तक अंजुमन इस्लामिया सभागार के कार्यालय में आवेदन लिए जा रहे थे और लोगों के भीड़ थी। अब तय सीमा क्या होती है तिथि क्या तय होती है इसकी जानकारी आगे दी जाएगी। रांची जिला अंतर्गत मदरसे, मस्जिदें, पंचायतें, स्कूल – कॉलेज सहित विभिन्न ऐसे संगठन जो रजिस्टर्ड हो या फिर बहुत पुराना हो और उस संस्थान द्वारा लगातार समाज हित के लिए बेहतर काम किया जाता है, वैसे संस्थान के सामाजिक कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अंजुमन इस्लामिया का मतदाता बनना चाहते हैं वैसे लोगों से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें कई ऐसे लोग भी आवेदन जमा कर रहे हैं जो अंजुमन इस्लामिया के इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आते हैं और उनका कोई वास्ता भी नहीं है , लेकिन वह मतदाता बनाकर चुनाव लड़ने के फिराक में हैं। अगर गौर से देखा जाए तो 1635 मतदाताओं की संख्या 2022 में थी, जिसमें करीब 13 00 मतदाता मतदान किए थे और 2013 में 759 मतदाता थे। अगर आप ध्यान दीजिएगा तो अंजुमन इस्लामिया चुनाव को लेकर जो बायोलॉजी के हिसाब से रांची जिला अंतर्गत कुछ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिसमें रांची नगर निगम का हिंदपीढ़ी, कर्बला चौक, आजाद बस्ती, मौलाना आजाद कॉलोनी, कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला, डोरंडा, पुनदाग, नया सराय , रमजान कॉलोनी, पत्थलकुदआ, कांके (सभी को क्षेत्र में पढ़े) इत्यादि और कुछ गली, मोहल्ले , गाँव, टोला, बस्ती इसमें शामिल है, तो इन क्षेत्रों में करीब 100 मस्जिदें मान ले होगी, 50 मदरसे, कम से कम छोटी बड़ी मुश्किल से 20 स्कूल हैं, रजिस्टर्ड 10 पंचायतें और मुश्किल से पुराना 30 पंचायतें, 5 से 10 रजिस्टर्ड संस्था , एनजीओ के अलावा कुछ अन्य संस्थानों, एनजीओ एवं सरकारी संस्थाओं से जुड़े शख्सियतें अंजुमन इस्लामिया के मतदाता बन सकते हैं, यदि आप इन सभी को जोड़ लें तो मुश्किल से करीब 500 लोग ही आधिकारिक रूप से मतदाता बनने और समाज के बीच बेहतर काम करने वाले लोग होंगे, लेकिन अगर 4000 के करीब लोगों के नाम की आवेदन आते हैं संस्थाओं के नाम आते हैं, कि उन्हें मतदाता बना दिया जाए, तो यह पूरी तरह से जांच का विषय है, इसके लिए करीब पच्चीस लोगों की निगरानी कमेटी बना कर स्थल निरीक्षण,मिनट्स बुक, अखबार के कतरन देखा जाना चाहिए।

