साहिबगंज। हल्की बारिश के बीच शहर के बंगाली टोला दुर्गा मंदिर प्रांगण में जगत जननी मां जगदंबा के स्वरूप मां जगधात्री की पूजा गुरुवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से हो रहा है। दो दिवसीय जगधात्री पूजा के पहले दिन आज पूजन करके भोग लगाया जाएगा। कल माता रानी का प्रतिमा विसर्जन ढोल नगाड़ा के साथ किया जाएगा। बंगाली समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मां जगधात्री पूजा का आयोजन करके पूजन कर रहे है। बंगाली टोला में भक्तों की भीड़ जगधात्री पूजा करने उमड़ी है। जिले में बंगाली परिवेश में इस पूजा को लोग काफी उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *